Kailash Mansarovar Yatra संपन्न: लिपुलेख से 44 यात्रियों का अंतिम जत्था उत्तराखंड लौटा

By
On:
Follow Us


उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए दसवें और आखिरी जत्थे के रविवार को लौटने के साथ ही इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय भूभाग में यात्रा की नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम के धारचूला आधार शिविर में तैनात आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 44 सदस्यीय आखिरी जत्थे ने सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर लिपुलेख दर्रा पार किया।

धारचूला आधार शिविर के प्रभारी धन सिंह बिष्ट ने बताया, ‘‘इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा में कुल 477 तीर्थयात्रियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 154 महिलाएं शामिल थीं।’’
बिष्ट ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए तीर्थयात्रियों के जत्थे को सीधे धारचूला ही लाया गया अन्यथा कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें रविवार को बूंदी शिविर में विश्राम करना था। इस साल पांच जुलाई को कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरूआत हुई थी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News