Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

By
—
On:
Follow Us


सूरत (गुजरात), तीन अक्टूबर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को सूरत सर्किट हाउस में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाना, सरकार और प्रशासनिक तंत्र को लोगों के करीब लाना तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। संघवी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सूरत दौरे के दौरान संघवी ने 60-वर्षीय फूल विक्रेता अलकाबेन माली से भी मुलाकात की, जिन्हें सूरत ग्रामीण पुलिस की मदद से उनकी जीवनभर की जमा पूंजी वापस मिली। विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने सूरत जिले के ओलपाड तालुका के किम गांव में माली के घर से 14.28 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने के मामले को सुलझाया। चोरी के आरोपी और चोरी के आभूषण पिघलाने वाले सुनार को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया तथा 14.28 लाख रुपये नकद बरामद कर माली को लौटा दिए गए।

संघवी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन और सूरत नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। विज्ञप्ति के अनुसार, राजस्व एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने आय, जाति और गैर-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र जारी करने, विधवा सहायता और राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत कार्ड नि:शुल्क जारी किए, जबकि नए राशन कार्ड, नाम जोड़ने या हटाने और ई-केवाईसी से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News