MP Big Breking: आम आदमी पार्टी की कार्यकारणी भंग

By
On:
Follow Us

पिछले दिनों देश में राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली आम आदमी पार्टी का देश के कदम बढ़ते जा रहे हैं।

कार्यकारिणीजारी पत्र

मध्यप्रदेश में भी पार्टी ने देश में अपनी पार्टी की पहली महिला महापौर Singrauli जिले में बनाकर सभी को चौका दिया था और अब पार्टी ने अपनी मध्यप्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ संदीप पाठक ने इस संबंध में बाकायदा पत्र भी जारी किया है। जिससे प्रदेश समेत Singrauli जिले में भी सियासी सरगर्मियां तेज़ी से बढ़ गई हैं।

पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा अभी तक पंकज सिंह को दे रखा था, लेकिन कार्यकारिणी भंग होने के बाद हर किसी की निगाहें इसी पर टिकी हैं कि अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा और कार्यकारिणी में कौन-कौन होगा?

अहम बात यह भी है कि विधानसभा चुनाव का समय भी काफी नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनावी रणनीति तैयार करने की दिशा में प्रदेश की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News