Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

By
—
On:
Follow Us


पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बृहस्पतिवार को ग्राहकों को आश्वासन दिया कि सभी वैध दावों का निपटारा किया जाएगा। बैंक ने कहा कि उसकी ग्रेटर नोएडा शाखा में बचत खातों और सावधि जमा (एफडी) से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 43 लाख रुपये के तीन दावों का निपटारा कर दिया गया है। बैंक ने कहा कि वह शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रहा है और गड़बड़ी के वास्तविक दायरे का आकलन करने के लिए तथ्यों का सत्यापन कर रहा है।

पीएनबी ने एक बयान में कहा, ‘‘कल तक 43 लाख रुपये के तीन दावों का निपटारा किया जा चुका था। बैंक अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाता है कि सभी वैध दावों का निस्तारण किया जाएगा और उनका भुगतान होगा।’’
यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब लगभग 24 खाताधारकों ने ग्रेटर नोएडा स्थित शाखा में अपने बचत खातों और सावधि जमा से कुल 11.24 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप लगाया। ग्राहक श्रीचंद और अन्य खाताधारकों की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) (आपराधिक विश्वासघात) के तहत बैंक के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

शिकायत के अनुसार, 21 व्यक्तियों द्वारा दर्ज कराई गई कुल कथित क्षति 11.24 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें दो खाताधारकों ने एक-एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का दावा किया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News