Thekrampatti Sub Jail से 17 कैदियों के भागने पर कार्रवाई, CM Vijay ने जेल उपाधीक्षक को किया निलंबित

By
—
On:
Follow Us


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने ड्यूटी में लापरवाही और सुरक्षा में चूक के मामले में थेक्कमपट्टी उप जेल के प्रभारी जेल उपाधीक्षक को निलंबित करने का शनिवार को आदेश दिया। विजय ने इसके साथ ही जेल से कैदियों के फरार होने की 26 अक्टूबर को हुई घटना के सिलसिले में जेल कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी। थेनी जिले की उप-जेल में हुई इस घटना में 17 कैदी फर्जी चिकित्सीय आपात स्थिति का नाटक करके जेल प्रहरियों पर काबू पाने के बाद फरार हो गए थे।

हालांकि, बाद में सभी को पकड़ लिया गया था। मुख्यमंत्री विजय ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कर्त्तव्य में लापरवाही और सुरक्षा संबंधी चूक के लिए जेल अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत जेल उपाधीक्षक (प्रभारी) एन. रामलिंगम को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News