मप्र के अनूपपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन की मौत, दो बच्चों सहित चार घायल

By
—
On:
Follow Us

अनूपपुर (मध्यप्रदेश), 17 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में पांच वर्षीय एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।‌ एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले में कोतमा की ग्राम पंचायत जर्राटोला में आरोग्यधाम मंदिर के ठीक सामने हुई।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही ‘डायल 112’ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल कोतमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया ।

कोतमा के थाना प्रभारी रत्नाभर शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे के वक्त दोनों मोटरसाइकिलों पर कुल सात लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर दो भाई जा रहे थे।

शुक्ला ने बताया कि इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार हीरा सिंह (37) और उनके पांच वर्षीय बेटे वर्षीय ऋषि सिंह तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार खुमान सिंह (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया।

भाषा सं ब्रजेन्द्र

राजकुमार

राजकुमार

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News