MP High Court News: State Government Directed to Stop Probation Salary Cuts and Refund Pending Amount Within 2 Months

By
—
On:
Follow Us

MP High Court Salary Deduction Order: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रोबेशन पीरियड के दौरान वेतन में कटौती के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। उच्च-न्यायालय ने सरकार को अपने पुराने आदेश का पालन करने के लिए दो महीने का समय दिया है। इसके तहत सरकार को कर्मचारियों की वेतन कटौती बंद करनी होगी और अब तक काटी गई राशि भी वापस लौटानी होगी। यह मामला कर्मचारियों की ओर से दायर अवमानना याचिका से जुड़ा है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

MP High Court Salary Deduction Case: हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 2 महीने का समय

दरअसल, मध्यप्रदेश में प्रोबेशन पीरियड के दौरान नए सरकारी कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा था। इस व्यवस्था के खिलाफ कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बीती 9 सितंबर को हाईकोर्ट ने सरकार के इस नियम को रद्द करते हुए वेतन कटौती बंद करने और पहले काटी गई राशि लौटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन आदेश का पालन नहीं होने पर कर्मचारियों ने अवमानना याचिका दायर की। अब इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को दो महीने के भीतर पुराने आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Probation Period Salary Rules: पहले 70, 80 और 90 फीसदी मिलता था वेतन

मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2019 में एक नोटिफिकेशन जारी कर नए कर्मचारियों के लिए वेतन भुगतान का फार्मूला लागू किया था। इसके तहत कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से भर्ती होने वाले कर्मचारियों को पहले साल 70 प्रतिशत, दूसरे साल 80 प्रतिशत और तीसरे साल 90 प्रतिशत वेतन दिया जाता था। चौथे साल से उन्हें पूरा वेतन मिलने का प्रावधान था। इस व्यवस्था को कर्मचारियों ने समानता के अधिकार के खिलाफ बताते हुए अदालत में चुनौती दी थी।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

Government Employees Salary Refund: कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन और एरियर

हाईकोर्ट के ताजा निर्देश के बाद अब राज्य सरकार को कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान पूरा वेतन देना होगा। इसके साथ ही पहले तीन साल के दौरान 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन दिए जाने के कारण काटी गई बाकी राशि भी लौटानी होगी। कोर्ट के पुराने फैसले में इस वेतन व्यवस्था को असंवैधानिक बताते हुए रद्द किया गया था।

इन्हें भी पढ़ें:

धोनी का IPL करियर ख़त्म! अब नहीं नजर आएंगे मैदान, CSK के इस ऐलान से लाखों फैंस में निराशा

निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर जदयू को खुशी होगी : उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी

अमेजन 2030 तक भारत में नवीकरणीय ऊर्जा खरीदने के लिए सात अरब डॉलर खर्च करेगी

महाराष्ट्र : राकांपा विधायकों ने सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए एक महीने का वेतन दान किया



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News