मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हजीरा थाना क्षेत्र के बड़ागेट कांचमिल में श्रीराम का वीडियो देखने को लेकर पति ने अपनी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर, गर्दन, हाथ और घुटने में गंभीर चोटें आई है। फिलहाल घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई धारदार तलवार भी जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्टूबर की देर रात करीब 11:30 बजे 36 साल की रेवती उर्फ रीतू तोमर अपनी बच्ची के साथ घर के कमरे में मोबाइल पर भगवान श्रीराम के वीडियो देख रही थीं। इसी दौरान पति करनवीर उर्फ करू सिंह तोमर आया और बोला कि श्रीराम के वीडियो मत देखो, महाकाल के वीडियो देखा करो। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने गुस्से में मंदिर में रखी तलवार निकाल ली और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला के सिर, गर्दन, हाथ और घुटने में गंभीर चोटें आई थीं। खून से लथपथ महिला पड़ोसी के घर में घुसकर बेहोश हो गई थी। परिजन उसे जेएएच ट्रॉमा सेंटर लेकर गए थे, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया था। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया था।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हजीरा थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी करनवीर तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
13 साल की छात्रा से दुष्कर्म
बता दें कि ग्वालियर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। कोचिंग से लौट रही 13 वर्षीय छात्रा का शनिवार दोपहर चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। आरोपितों ने उसे सूने मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एक आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि दूसरा फरार है। शिकायत के मुताबिक, कक्षा आठ की छात्रा शनिवार दोपहर करीब 1.45 बजे कोचिंग से घर के लिए निकली थी। तभी आरोपित इमरान खान और आर्यन खान ने उसे रोका और चाकू दिखाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
