Gwalior: Tenant Couple Accused of Stealing ₹82,300 from Landlady Through PhonePe

By
—
On:
Follow Us

Gwalior Crime News: ग्वालियर शहर के महलगांव इलाके में भरोसे को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किराएदार महिला ने मकान मालकिन से नजदीकियां बढ़ाकर उसके बैंक खाते से 82,300 रुपए पार कर दिए और फिर पति के साथ फरार हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

दअरसल शहर के महलगांव गली नंबर-3 निवासी शाहीन पत्नी अली खान ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने उन्होंने अपना मकान उमेश जाटव और उसकी पत्नी शिवानी को किराए पर दिया था। मकान देने के कुछ दिन बाद ही शिवानी ने शाहीन से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। वह रोज उनके घर आने-जाने लगी और घर के कामों में मदद का दिखावा करने लगी।

सामान समेटकर रातों-रात फरार

पीड़िता शाहीन के मुताबिक एक दिन वह अपने मोबाइल से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर रही थीं, तभी शिवानी वहां आ गई। इसी दौरान उसने चुपके से उनका PhonePe का पासवर्ड देख लिया। शाहीन को इस बात की भनक तक नहीं लगी। 3 नवंबर की रात शाहीन का मोबाइल किचन में रखा था। इसी का फायदा उठाकर शिवानी नजर बचाकर फोन चुराकर अपने पति उमेश के साथ घर का सामान समेटकर रातों-रात फरार हो गई। सुबह जब शाहीन को फोन नहीं मिला तो उन्होंने तलाश की, लेकिन दोनों किराएदार घर पर नहीं थे। दूसरे दिन जब शाहीन बैंक गईं तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 82,300 रुपए गायब थे।

PhonePe के जरिए ट्रांसफर

जांच में पता चला कि पैसे उनके PhonePe के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद उन्होंने दोनों के काम करने वाले अस्पताल में जाकर पता किया तो वहां से जानकारी मिली कि दोनों पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिवानी जाटव के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दंपति की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News