‘Ghar Wapsi’ campaign, Patwari new plan! Dissent erupt within the party, will the Congress stand to gain?

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस में घर वापसी अभियान को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी छोड़कर गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस लाने की पहल की है, लेकिन इस अभियान के ऐलान के साथ ही कांग्रेस के भीतर विरोध के सुर भी सुनाई देने लगे है (MP Congress Ghar Wapsi Campaign)। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पहले ही इस फैसले पर अपनी असहमति जता चुके हैं, अब पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के सवालों ने पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी को फिर चर्चा में ला दिया है।

कांग्रेस की इस खींचतान पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी के अनुसार जीतू पटवारी से परेशान होकर जिन लोगों ने कांग्रेस छोड़ी थी, वे उन्हीं के नेतृत्व में वापस क्यों आएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग वापस आए हैं, वे जीतू पटवारी के पास नहीं, बल्कि अपने-अपने नेताओं के पास लौटे हैं।

सवाल है कि घर वापसी का अभियान कांग्रेस को एकजुट करेगा या पुराने नेताओं और नए नेतृत्व के बीच खींचतान बढ़ाएगा। क्या जीतू पटवारी सभी वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चल पाएंगे या फिर घर वापसी की मुहिम कांग्रेस के भीतर ही नई सियासी दूरियां पैदा करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News