MPPSC Exam Calendar 2027 PDF Download: लोक सेवा आयोग तैयारी कर रहें मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आयोग ने अगले साल होने वाले 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। सीएम मोहन यादव के घोषणा के बाद अब राज्य सेवा परीक्षा 2027 में दो बार होगी आयोजित की जाएगी। आयोग ने अगले 12 महीनों में करीब 25 परीक्षाएं कराने का लक्ष्य रखा है। इससे लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा।
कब से शुरू होगी परीक्षाएं
जारी कैलेंडर के मुताबिक, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को होगी। इसकी मुख्य परीक्षा 10 मई से शुरू होगी। वहीं, राज्य सेवा विशेष प्रारंभिक परीक्षा 2 मई को प्रस्तावित है। इसकी मुख्य परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कैलेंडर में असिस्टेंट प्रोफेसर और फूड सेफ्टी ऑफिसर सहित अन्य पदों की भर्ती परीक्षाओं को भी जगह दी गई है। आयोग ने 17 अक्टूबर 2027 तक सभी परीक्षाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद 31 दिसंबर तक ज्यादातर परीक्षाओं की चयन सूची जारी करने की तैयारी है।
31 दिसंबर तक जारी हो सकती है परीक्षाओं के सिलेक्शन लिस्ट
आयोग की इस समय सारिणी से भर्ती प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने की उम्मीद बढ़ी है। फिलहाल, साल 2027 में होने वाले भर्तियों में पदों की संख्या कितनी होगी, इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। राज्य सरकार 31 दिसंबर तक ज्यादातर परीक्षाओं के सिलेक्शन लिस्ट जारी करने की में तैयारी है। वहीं, आरक्षण से जुड़े 87-13 प्रतिशत फॉर्मूले को लेकर भी अभ्यर्थियों के बीच संशय बना हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने युवा वर्ष 2027 में MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा साल में दो बार आयोजित करने का संकल्प लिया था। अब वहीं, एमपी-पीएससी का 2027 परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया हैं।
साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा
सीएम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि- हमने घोषणा की थी कि युवा वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। आज इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
हमने घोषणा की थी कि युवा वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। आज इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
यह प्रदेश के युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हमारी सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
MPPSC की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। पूरे आत्मविश्वास, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ें।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 20, 2026
सीएम ने कहा, यह प्रदेश के युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सीएम ने MPPSC की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा कि, पूरे आत्मविश्वास, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ें।
Exam_Calendar_2027_Dated_20_11_2026_1795188444457_PExD
अभ्यर्थी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
