भोपाल: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सियासत का केंद्र बनने जा रही है (INDIA Bloc Rally In Bhopal)। मुद्दा है SIR और मंच होगा INDIA गठबंधन का। भोपाल से 12 दिसंबर को INDIA गठबंधन की बड़ी रैली से होने जा रही है, जिसमें कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी और दूसरे सहयोगी दलों के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में AICC की टीम भोपाल पहुंचेगी।
इस आयोजन को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन को घेरना शुरू कर दिया है। बीजीपे का कहना है कि राहुल गांधी और विपक्ष के नेता केवल अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
अब नजरें 12 दिसंबर पर हैं… क्या राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक तमाम विपक्षी चेहरे भोपाल में एक साथ जुटेंगे? क्या एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य पूरा होगा? और क्या अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होने वाला पैदल मार्च देशव्यापी आंदोलन का संदेश दे पाएगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में मिलेंगे। फिलहाल इतना तय है कि प्रस्तावित रैली ने मध्यप्रदेश की सियासत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।
इन्हे भी पढ़ें-
