Gwalior Kidney Transplant 63 Year Old Mother Donates Kidney To Son

By
—
On:
Follow Us

Gwalior Kidney Transplant: मां… जो अपने बच्चे की जिंदगी के लिए हर दर्द सहने को तैयार रहती है। ग्वालियर में ममता और त्याग की ऐसी ही मिसाल सामने आई है। 63 साल की मां ने अपनी 35 साल के बेटे को नई जिंदगी देने के लिए अपनी किडनी तक दान कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों किडनियां खराब होने से जिंदगी की जंग लड़ रहे लेखराज गौड़ का सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। खास बात ये है कि अब ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू हो गई है।

क्यों पड़ी किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत?

35 साल के लेखराज गौड़ की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थीं। जिंदगी बचाने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट जरूरी था। ऐसे मुश्किल वक्त में 63 साल की मां ने अपनी किडनी देकर बेटे को नई जिंदगी देने का फैसला किया। मां की ममता और इस त्याग से परिवार में खुशी और उम्मीद लौट आई है। बेटे को नई जिंदगी मिलने की आस ने परिवार की आंखों में खुशी के आंसू ला दिए हैं।

ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। दिल्ली से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। अब लोग सरकारी अस्पताल में भी किडनी ट्रांसप्लांट करा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू होना ग्वालियर-चंबल के मरीजों के लिए बड़ी राहत और उम्मीद है।

मां की किडनी बनी बेटे की नई जिंदगी

ग्वालियर जीआरएमसी डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ का इस मामले में कहना है कि एक मां ने अपनी किडनी देकर बेटे को जिंदगी का अनमोल तोहफा दिया है। मां के इस त्याग ने एक बार फिर साबित किया कि उसके लिए बच्चे की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं। वहीं सरकारी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होना उन मरीजों के लिए नई उम्मीद है, जिनके लिए निजी अस्पतालों का महंगा इलाज बड़ी चुनौती है।

कैसे हुआ किडनी ट्रांसप्लांट?

करीब साढ़े 6 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उर्मिला की किडनी उनके बेटे लेखराज के शरीर में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दी गई। ऑपरेशन के बाद लेखराज को यूरिन होने लगी है, जिसे डॉक्टर किडनी के काम करने का अच्छा संकेत मान रहे हैं। पूरी सर्जरी आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क की गई। डॉक्टरों ने मां की किडनी दूरबीन पद्धति से निकाली, जबकि बेटे के शरीर में चीरा लगाकर किडनी प्रत्यारोपित की गई। ऑपरेशन के बाद लेखराज को 15 से 20 टांके आए हैं। फिलहाल उर्मिला को आईसीयू और लेखराज को विशेष ट्रांसप्लांट यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत स्थिर है।

इन्हें भी पढ़ें:

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News