भोपाल, 21 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की जिलाधिकारी शीला दहिमा का फिल्मी गाने ‘दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड’ को गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी सराहना की है।
वीडियो में दहिमा बड़े धूप के चश्मे पहने यह लोकप्रिय गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके खुशनुमा अंदाज और सहज गायन की तारीफ की है।
वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि उनके गायन से एक प्रशासनिक अधिकारी के व्यक्तित्व का अलग और अनौपचारिक पहलू देखने को मिला है।
यह पहली बार नहीं है जब दहिमा की संगीत में रुचि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है। इससे पहले भी उनके गाना गाते हुए कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क करने के प्रयास सफल नहीं हो सके।
भाषा दिमो राजकुमार
राजकुमार
राजकुमार
