अरुणाचल में Amit Shah करेंगे NDRF परिसर का उद्घाटन, सहकारिता सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

By
—
On:
Follow Us


(फाइल फोटो के साथ)
ईटानगर, 22 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अरुणाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन रविवार को प्रदेश में एक सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक परिसर का उद्घाटन करेंगे। शाह सहकारिता मंत्री भी हैं। वह यहां दोरजी खांडू राज्य सम्मेलन केंद्र में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गृह मंत्री आज सुबह सम्मेलन में शामिल होंगे, अरुणाचल प्रदेश सहकारिता दृष्टिपत्र-2047 का अनावरण करेंगे, सहकारिता पुरस्कार प्रदान करेंगे और सरस मेले का उद्घाटन करेंगे।’’
दोपहर में वह यहां के पास होलोंगी जाएंगे, जहां एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात यहां पहुंचे शाह शाम को नयी दिल्ली लौटने वाले हैं। शाह ने शनिवार को यहां के पास बंदरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) राष्ट्रीय महत्व की है और अरुणाचल प्रदेश के विकास तथा रणनीतिक हितों के लिए बेहद अहम है।

उन्होंने सियांग घाटी के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा। शाह का यह आश्वासन ऐसे समय आया है, जब प्रस्तावित विशाल बांध का स्थानीय आदि समुदाय के कुछ वर्गों, विशेष रूप से सियांग और अपर सियांग जिलों के निवासियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इन लोगों ने बांध के संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई है।

उनका कहना है कि इससे उनकी पैतृक जमीनों, गांवों, आजीविका, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान पर असर पड़ सकता है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News