Balaghat Food Poisoning: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चाऊमीन खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया है।
चाऊमीन खाने से 118 बच्चे बीमार
दरअसल, जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में 21 नवंबर को मंडई (मेला) का आयोजित किया गया था। इसी दौरान चाऊमीन खाने से 118 बच्चे फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया है। इसके अलावा 12 वयस्कों को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जिला चिकित्सालय ने बच्चों का जाना हालचाल
घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने 22 नवंबर की सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती बच्चों एवं अन्य मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनकी तबीयत के संबंध में जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी मरीजों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में भर्ती सभी 45 बच्चों तथा मेडिकल वार्ड में भर्ती 12 वयस्कों की स्थिति सामान्य है। सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
उपचार के बाद शेष बच्चे स्वस्थ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भी बीमार बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार के बाद शेष बच्चों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिला चिकित्सालय में भर्ती बच्चों की स्थिति भी सामान्य बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- सरकारी कर्मचारियों की “त्यौहार अग्रिम राशि” हुई दोगुनी, अब मिलेंगे 50,000 रुपये, खुद CM ने किया ऐलान
- अर्थव्यवस्था की रफ्तार vs आत्ममंथन करे सरकार, आर्थिक नीतियों पर राहुल का हमला, क्या फिर खड़ा होगा नया विवाद?
- युवती से मिलने पहुंचा युवक, अचानक बरसने लगे चाकू और कटर! भिलाई में हुई इस वारदात से फैली सनसनी
