Nirmala Sapre Video Viral: सागर जिले बीना में नए संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन के लोकार्पण समारोह से पहले भाजपा नेताओं के बीच हल्का-फुल्का मजाक देखने को मिला। राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल समारोह से पहले पूर्व विधायक महेश राय के कार्यालय पहुंचे, जहां विधायक निर्मला सप्रे ने पहली बार महेश राय को मिठाई खिलाई। मिठाई खाते ही महेश राय ने मजाकिया अंदाज में कहा “निर्मला, तुमने तो पूरी भाजपा को शुगर कर दी।” उनकी इस बात पर वहां मौजूद भाजपा नेता ठहाके लगाने लगे।
‘पूरे भाजपा को शुगर कर दी’ पूर्व विधायक
दरअसल,लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल कार्यक्रम से पहले पूर्व विधायक महेश राय के अटल मंच के पास स्थित कार्यालय पहुंचे। यहां पूर्व विधायक महेश राय, विधायक निर्मला सप्रे और अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नेताओं के बीच हंसी-मजाक का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विधायक निर्मला सप्रे ने पहली बार पूर्व विधायक महेश राय को मिठाई खिलाई।
वीडियो हो रहा वायरल
इस पर महेश राय ने मजाकिया अंदाज में कहा, “निर्मला, तुमने तो पूरी भाजपा को शुगर कर दी।” उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद भाजपा नेता हंस पड़े। नेताओं के बीच हुए इस हल्के-फुल्के संवाद ने समारोह से पहले माहौल को खुशनुमा बना दिया।
जनपद अध्यक्ष उषा राय नहीं हुईं शामिल
कार्यक्रम में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए दूसरी ओर, संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन के लोकार्पण समारोह के आमंत्रण पत्र में जनपद अध्यक्ष उषा राय का नाम शामिल नहीं होने का मामला भी चर्चा में रहा। बताया गया कि जनपद अध्यक्ष ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बावजूद आमंत्रण पत्र में सुधार किए बिना ही कार्ड शहर में वितरित कर दिए गए। बहरहाल आमंत्रण पत्र से जनपद अध्यक्ष का नाम गायब होने और आपत्ति के बाद भी संशोधन नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस घटनाक्रम को भाजपा के भीतर राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
