भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ (IKCA) के नेतृत्व में एक बार फिर प्रशांत कुशवाहा की वापसी हुई है। दिल्ली में आयोजित संघ की वार्षिक आम बैठक (AGM) और चुनाव प्रक्रिया में उन्हें वर्ष 2026-2030 के आगामी चार वर्षीय कार्यकाल के लिए पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव के साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी व भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुधीर त्रिपाठी ने चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में संगठन के प्रमुख पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समीर बलराम मुंगेकर, सुरेश कुमार गुप्ता और बीना सुबैर को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, बिपिन दास महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। बेथनाबेली बलराम नायडू, प्रबजीव सिंह और मरिया जान संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए हैं। प्रशांत सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में भगवानस्वरूप वैष्णव, के. जयाबालन, आशीष भट्टाचार्य, रागिना किरो, मनजीत सिंह और नमिता चंदेल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि मनजीत सिंह और नमिता चंदेल एथलीट्स कमीशन के प्रतिनिधियों के तौर पर भी कार्यकारिणी में अपनी भूमिका निभाएंगे।

IOA पर्यवेक्षक की मौजूदगी में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
संघ की चुनाव प्रक्रिया भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पर्यवेक्षक मनिंदर पाल सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न प्रतिनिधियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
- अब शराब खरीदने से पहले होगा हेल्थ चेकअप, इस जिले में दुकानों के सामने बैठी डॉक्टरों की टीम
- सर्दियों में अनार खाने से दूर रहेंगी कई बीमारियां, जानें 7 फायदे
- प्रदेश के आईएएस अफसरों का होने वाला है प्रमोशन, 12 जिलों के कलेक्टर का भी लिस्ट में नाम शामिल, देखिए सूची
- हो गया गठबंधन, 6 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे BJP-SAD, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, मंत्री शाह ने किया ऐलान
- यूपी में कांग्रेस को महज 26 सीटों से करना होगा संतोष? जानिए सपा ने दिए कौन-कौन से विधानसभा का ऑफर, लिस्ट वायरल
