आधुनिक बनेंगे देशभर के डाकघर, मोदी सरकार ने मंजूर किए 2632 करोड़, मंत्री सिंधिया ने जताया आभार

By
—
On:
Follow Us

देश के डाक नेटवर्क को आधुनिक बनाने और उसकी परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डाक विभाग की दो महत्वपूर्ण योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए कुल 2,632 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इनमें एस्टेट्स मैनेजमेंट योजना के लिए ₹1,491 करोड़ और पोस्टल ऑपरेशंस योजना के लिए ₹1,141 करोड़ का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये निर्णय भारतीय डाक को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में भारतीय डाक विभाग ने कारोबारी विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है। एस्टेट्स मैनेजमेंट योजना के तहत 190 नए डाक भवनों का निर्माण, 50 जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण, 2,550 उप-डाकघरों का आधुनिकीकरण, 20 ऐतिहासिक डाक भवनों का संरक्षण और 150 कर्मचारी आवासीय कॉलोनियों का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं, पोस्टल ऑपरेशंस योजना के अंतर्गत ग्रामीण डाक नेटवर्क को मजबूत करने, मेल एवं पार्सल नेटवर्क के आधुनिकीकरण, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं, डिजिटल तकनीक और ग्राहक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही डाक चौपाल, विपणन, सेवा गुणवत्ता और डाक टिकट संग्रह (फिलेटली) को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

सिंधिया के नेतृत्व में कारोबारी वृद्धि के नए कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री सिंधिया की अगुवाई में भारतीय डाक विभाग ने कारोबारी विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में विभाग ने ₹8,212.7 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 24 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान पार्सल कारोबार में 71 प्रतिशत, डाक सेवाओं में 36 प्रतिशत, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 44 प्रतिशत तथा डाकघर बचत बैंक कारोबार में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News