Jabalpur News: Bride Refuses to Marry After Groom’s Family Demands Gold Chain and AC

By
—
On:
Follow Us

जबलपुर: Jabalpur Wedding Dowry Dispute: देवउठनी एकादशी के बाद देश में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो गया है और अलग अलग राज्यों में जमकर शादियां हो रही है। वहीं इस शादियों के सीजन में कई प्रकार की खबरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। कहीं शादी के बीच मंडप पर दुल्हन शादी से इनकार कर दी तो कही दूल्हे को बिना दुल्हन के बारात वापस ले जाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से सामने आया है, जहां जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी से इनकार कर दिया है। दूल्हन के इस फैसले से शादी समारोह में बवाल मच गया और देखते ही देखते जमकर विवाद हो गया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें

दूल्हे की मांग सुनकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है, जहां 24 नवंबर की रात ज्योति के घर घमापुर निवासी निखिल की बारात पहुंची थी। शादी की रस्में चल रही थीं, लेकिन इसी बीच दूल्हा पक्ष ने दहेज की मांग करने लगे और दूल्हे पक्ष ने सोने की अंगूठी की मांग रखी। इतना ही नहीं जयमाला डालने से पहले सोने की चैन की डिमांड की। बाराती पक्ष की मांग को दुल्हन पक्ष ने पूरी भी कर दी, लेकिन इसके बाद भी दूल्हा और उसके परिजन AC की मांग पर अड़ गए। लगातार बढ़ती मांगों से परेशान होकर आखिरकार दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें

विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने की पुलिस में शिकायत

दुल्हन के इस फैसले के बाद शादी के भरे मंडप पर बवाल मच गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देर रात तक चले हंगामे में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और झूमाझपटी भी हुई। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर लड़की पक्ष के परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दहेज के लालच में शादी तोड़ने वाले लड़के पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दुल्हन पक्ष की तहरीर सुनने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच में जुटी। ASP मनीष भारद्वाज ने गोराबाजार थाना पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें:-



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News