Jabalpur Mother Daughter Death Case Husband Affair Allegation Gohalpur Narmada Nagar

By
—
On:
Follow Us

Jabalpur News: जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी 9 साल की मासूम बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नर्मदा नगर इलाके की है। सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद होने की जानकारी परिजनों ने दी है। हालांकि, नोट अब तक सामने नहीं आया है। मृतिका की पहचान अंजना कुशवाहा के रूप में हुई है।

पति के दूसरी महिला से है प्रेम संबंध

बताया जा रहा है कि अंजना ने साल 2013 में मनीष के साथ प्रेम विवाह किया था। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें 9 साल की बेटी और 11 साल का बेटा शामिल हैं। वहीं, इस पूरे मामले में मृतिका के परिजनों ने पति पर प्रताड़ित करने और किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध होने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर अंजना ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मां और बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ग्वालियर में B.Sc. एग्रीकल्चर की छात्रा ने किया सुसाइड

ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में B.Sc. एग्रीकल्चर की छात्रा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रा रोशनी कुशवाह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि रिश्तेदार युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजन गुरुवार रात शव को ऑटो में लेकर सिटी थाने पहुंच गए। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

गांव के ही युवक पर प्रताड़ित करने के आरोप

दरअसल, भितरवार के सर्वा गांव निवासी रोशनी कुशवाह B.Sc.एग्रीकल्चर की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, नए गांव का रहने वाला प्रशांत कुशवाह उसे लगातार परेशान कर रहा था। परिजनों का दावा है कि उनके पास आरोपी की मोबाइल चैट और धमकी देने से जुड़े ऑडियो भी मौजूद हैं। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर रोशनी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटी की मौत के बाद परिवार का आक्रोश फूट पड़ा

गुरुवार रात करीब 10 बजे परिजन शव को ऑटो में रखकर सिटी थाने पहुंच गए। मां-बाप और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतका और आरोपी के परिवारों के बीच रिश्तेदारी भी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर मामला भितरवार थाना पुलिस को भेजा है। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News