मध्यप्रदेश: दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

By
—
On:
Follow Us

इंदौर (मध्यप्रदेश), 27 नवंबर (भाषा) इंदौर में दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज में कार की मांग को लेकर ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था।

सिंह ने बताया कि महिला का आरोप है कि यह मांग पूरी नहीं किए जाने पर उसके पति ने शादी का रिश्ता खत्म करने की नीयत से उसे तीन बार तलाक बोला।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम 2019 एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रथा पर रोक लगाता है। इस कानून के तहत दोषी के लिए तीन साल तक के कारावास का प्रावधान है।

भाषा हर्ष मनीषा आशीष

आशीष

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News