Swamitva scheme has transformed landscape of villages in MP, granting ownership rights to 2.8 million rural families

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में अब तक 49 लाख 55 हजार 979 लक्षित भूखंडों में से 28 लाख 9 हजार 253 की रजिस्ट्रियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं (MP Swamitva Yojana)। इस प्रकार प्रदेश में लगभग 56.7 प्रतिशत रजिस्ट्री का कार्य पूरा हो चुका है। प्रमुख राजस्व आयुक्त एवं आयुक्त भू-अभिलेख निधि निवेदिता ने आज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत राजधानी भोपाल की बैरसिया तहसील का दौरा किया। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।

इन जिलों में पूरी हुई रजिस्ट्री

निधि निवेदिता ने बताया कि भोपाल जिले में कुल 42 हजार 199 आबादी भूखंडों में से 22 हजार 550 की रजिस्ट्री पूर्ण की जा चुकी है। जिले में बैरसिया तहसील में सर्वाधिक 12 हजार 771 रजिस्ट्रियाँ पूर्ण हुई हैं। बैरसिया के कुल 23 हजार 540 आबादी भूखंडों में से लगभग 54.2 प्रतिशत की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। बैरसिया तहसील के कीट खेड़ी गाँव में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को संपत्ति का वैधानिक अधिकार देकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण का जो उद्देश्य निर्धारित किया गया है, उसे धरातल पर उतारने के लिए राजस्व विभाग का अमला पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पटवारी इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं को सुन रहा शासन

निधि निवेदिता  नेकहा कि स्वामित्व योजना केवल संपत्ति का दस्तावेज उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार प्राप्त होता है। संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण मिलने से बैंक ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं तक उनकी पहुँच आसान होती है और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा मजबूत होती है। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शासन स्वयं जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और उनका निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण एवं रास्ता विवाद सहित राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर भी आज चर्चा की गई। प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रमुख राजस्व आयुक्त ने बैरसिया में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को राजस्व सेवाएँ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएँ।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News