भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार रोड थाना क्षेत्र में एक दार एस सलाम तंजानिया साउथ अफ्रीका देश की विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म, मारपीट और प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है (Foreign woman raped in Bhopal)। पुलिस ने इस मामले में दो विदेशी महिला अमिदाह उर्फ शेरी युगांडा और पुरुष चेरनो बलदेह उर्फ अबु देश गाम्बिया के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने महिला को दिया था काम दिलाने का झांसा
जानकारी के अनुसार पीड़िता विदेश से भारत आई थी और भोपाल के कोलार क्षेत्र के दानिशकुंज में में रह रही थी। इन आरोपियों द्वारा पीड़िता को बताया गया था कि उसे काम दिलाया जाएगा पर यह लोग उसे देह व्यापार में धकेलना चाह रहे थे। उसे एक महिला ने काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ रखा था। आरोप है कि बाद में उसे गलत कामों के लिए दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विदेशी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट, वीजा और मोबाइल फोन भी छीन लिया था और धमकाया था कि उनकी बात नहीं मानी तो वह वापस अपने देश नहीं जा पाएगी।
कैसे हुआ खुलासा?
पुलिस की टीम जब पहली बार पहुंची तो पुलिस को बताया कि, हमारा घरेलू मामला है फिर जब वापस से पुलिस की टीम पहुंची उसके बाद थाने पर जाने को कहा तो वह लोग नाटक करने लगे। जिसके बाद पीड़िता की आवाज सुनकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दी तब मामला सामने आया। इसके बाद पीड़िता थाना कोलार रोड पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस को विदेशी भाषा को लेकर भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा पर AI के माध्यम से पुलिस ने भाषा को ट्रांसलेट कर पूरे मामले में केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 64(1), 115(2), 127(2), 296(ब), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीड़िता को सुरक्षा और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। कोलार पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। पीड़िता के बयान, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
