कल स्टूडेंट्स के बैंक खातों में आएंगे 600-600 रुपये, पहली से आठवीं तक के 54 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

By
—
On:
Follow Us

MP Students to Get Uniform Allowance: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। लंबे समय से स्कूल यूनिफॉर्म की राशि का इंतजार कर रहे बच्चों के बैंक खातों में 30 नवंबर को पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि जारी करेंगे। भोपाल के टीटी नगर स्थित आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जवाहर चौक में इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार के मुताबिक, प्रदेश के 53 लाख 81 हजार 597 पात्र विद्यार्थियों के खातों में कुल करीब 323 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

हर बच्चे के खाते में आएंगे 600 रुपये

सरकार की योजना के तहत कक्षा पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 600 रुपये दिए जाते हैं। इस राशि से प्रत्येक बच्चे को दो जोड़ी गणवेश खरीदनी है। यह पैसा सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। योजना पर हर साल करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

प्रोफाइल अपडेट नहीं होने से हुई देरी

इस बार विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म की राशि मिलने में काफी देरी हुई है। इसकी प्रमुख वजह बच्चों की प्रोफाइल अपडेट नहीं होना बताया गया था। प्रोफाइल अपडेट और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी पूरी नहीं होने के कारण भुगतान की प्रक्रिया अटक गई थी। अब सरकार ने राशि ट्रांसफर करने की तैयारी पूरी कर ली है।

इन्हें भी पढ़ें:



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News