IAS Chandrashekhar Walimbe Extension: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे को रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी सेवा में बने रहने का मौका मिला है। राज्य सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले ही संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वालिम्बे 30 नवंबर 2026 को रिटायर होंगे। इसके अगले ही दिन यानी 1 दिसंबर से वे मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी यानी ओएसडी के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 25 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति एक साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
MP IAS News :
▶️रिटायरमेंट से 5 दिन पहले सरकार का बड़ा आदेश।
▶️Chandrashekhar Walimbe बनेंगे CM के OSD…#MPNews | #MadhyaPradesh | MP News | MadhyaPradesh https://t.co/hycV3q87nd
— IBC24 News (@IBC24News) November 29, 2026
2017 में मिला था IAS अवार्ड
चंद्रशेखर वालिम्बे को वर्ष 2017 में राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन के जरिए IAS अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्हें 2010 बैच का कैडर आवंटित किया गया। फिलहाल वे मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव स्तर के अधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। उनके पास मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय करने और शासन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी है।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
छत्तीसगढ़ में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को भी एक्सटेंशन
इधर, छत्तीसगढ़ में भी सेवा विस्तार से जुड़ा मामला सामने आया है। विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद दिनेश शर्मा अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- महज 40 साल की उम्र में इस अभिनेता का निधन, पत्नी और तीन साल की बेटी छूटे पीछे, लगाई मदद की गुहार
- नए साल से पहले लग सकता है बड़ा झटका! बढ़ सकती है आपकी EMI, RBI कर सकती है रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी
- छत्तीसगढ़ में 5 माओवादियों का आत्मसमर्पण, नक्सलमुक्ति के बाद मिली बड़ी कामयाबी, जानें कितना था इनाम
- UP की जिस सीट पर BJP को लगातार 5 बार मिली हार, उसी सीट से है मोहम्मद शमी का नाता
- विश्वकप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव का छलका दर्द, टीम इंडिया से बाहर रहने पर बड़ा बयान, कहा- उम्मीद बाकी है
- UPSC 2025 के 851 कैंडिडेट्स का सर्विस अलॉटमेंट, DoPT की लिस्ट जारी, देखें कितने बने IAS और IPS अफसर
