Singrauli News: विकास यात्रा से जन-जन को जोड़ने की कवायद

By
—
Last updated:
Follow Us

Singrauli जिले में रविवार, 5 फरवरी से संत रविदास जयंती के अवसर पर विकास यात्रा निकाली जायेगी। ये आयोजन प्रदेश सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। विकास यात्रा का आयोजन 25 फरवरी तक जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्रो में किया जायेगा। कलेक्टर अरूण परमार के द्वारा विकास यात्रा तैयारियो को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को विधानसभा वार रूटचार्ट अनुसार तय किये गये रूट के तहत विकास यात्रा का शुभारंभ करने का निर्देश दिया। कलेक्टर द्वारा विधानसभा वार संबंधित उपखण्ड अधिकारी को यात्रा का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत, नगरीय क्षेत्र के वार्डो में प्रति दिवस हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये है।

यात्रा में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें

कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिये कि निर्धारित समय पर यात्रा का शुभारंभ कराये और संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायको के साथ-साथ अन्य जन प्रतिनिधियो को अनिवार्य रूप से यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें।

जन-जन को जोड़ने का प्रयास

कलेक्टर ने विकास यात्रा का व्यापाक प्रचार प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए मैदानी स्तर पर डोडी, पिटवाकर या मुनादी कराकर, अधिक से अधिक ग्रामीणो को योजनाओ की जानकारी दी जाए। साथ में नागरिक विकास यात्रा में अपनी सहभागिता भी दे सकें। उन्होने विकास यात्रा के दौरान जन कल्याणकारी योजनाओ से वंचित हितग्राहियो को योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराने के भी निर्देश दिये। साथ ही विकास यात्रा के दौरान नागरिको से प्राप्त आवेदन पत्रो का त्वारित निराकरण करने के भी निर्देश दिये।

विकास ध्वज के साथ निकलेगा विकास रथ

यात्रा में विकास ध्वज के साथ निकलेगा विकास रथ। जिसमें शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ-साथ अधोसंरचना एवं विकास कार्यो की जानकारी दी जायेगी।

स्थानीय स्तर की समस्याओ को चिन्हित कर समाधान करें

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिये कि विकास यात्रा यात्रा मे उपस्थित मुख्य अतिथि द्वारा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। यात्रा के दौरान स्थानीय स्तर की समस्याओ को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होने कोविड के दौरान अनाथ हुये बच्चो को चिन्हित करते हुये उन्हे शासन की योजनाओ का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। साथ ही पौधा रोपण भी किया जाये।

ये रहे उपस्थित

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, बी.पी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, आयुक्त नगर निगम पवन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, खनिज अधिकारी ए.के राय, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, डीएसओ पी.सी चन्द्रवंशी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय खेडकर सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: Dangal सीजन-5 का हुआ आगाज

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News