कॉमेडी की खास शख्सियत: सतीश कौशिक पंच तत्व में हुए विलीन

By
On:
Follow Us

हिन्दी फिल्मों में कॉमेडी की एक खास शख्सियत थे अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक। सतीश अब इस दुनिया मे नहीं रहे। बुधवार की रात करीब 1:30 बजे दिल्ली में उनका निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश की मौत की खबर मिलते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई सतीश के मौत की खबर सुनकर कुछ समय के लिए चकित रह गया।

जानकारी के मुताबिक, सतीश दिल्ली में होली के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे, जिसका एक इसका वीडियो भी सामने आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सतीश की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। हालांकि, पुलिस द्वारा भी मामले की जांच करने की बाते भी सामने आ रही हैं।

सतीश के पार्थिव शरीर को मुंबई में उनके घर ले जाया गया, जहां से उनकी अंतिम यात्रा भी निकाली गई और फिर वर्सोवा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सतीश की 66 वर्ष थी।

स्वर्गीय सतीश की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके घर पहुंचे थे। अनुपम खेर, राज बब्बर, जावेद अख्तर, अभिषेक बच्चन, ईला अरूण, रणबीर कपूर, फरहान अख्तर समेत कई सेलेब्स सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान हर किसी की आंख नम थी।

आखिरी बार सतीश हालही में होली के कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी कुछ ये फोटो सोशल मीडिया में आई थी सामने

 

 

ये भी पढ़िए-

“नेचुरल स्टार” ने होली सेलिब्रेशन में फैंस का दिल जीत कर दशहरा के बारे में भी कहा, पढ़िए पूरी खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News