सिंगरौली जिले के जयंत छोर में बीजेपी (BJP) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर ये है कि यहाँ बीजेपी (BJP) के जयंत मंडल में मंडल स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासी खींचतान मची हुई है और ये खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि शुक्रवार की रात यहाँ एक सोशल प्लेटफार्म पर बीजेपी (BJP) के ही स्थानीय नेताओं के बीच गरमाई सियासत और फिर उसमें सामने कइयों का विचार हकीकत खुद बयां कर रहे हैं।
हालात ये हैं कि यहाँ बीजेपी (BJP) दो गुटों में बटी हुई नजर आ रही है। इसमें एक गुट है कि उसके एक के बाद एक पदाधिकारी इस्तीफा देने पर तुले हैं तो दूसरे गुट के लोग अपनी जीत के जश्न की खुशी में मशगूल हैं। इसलिए अपने-अपने धुन में सवार एक ही पार्टी के ये दोनों गुट खींचतान करने में जुटे हैं और एक गुट तो पार्टी नेतृत्व को भी कोसने से नहीं चूक रह है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बीजेपी (BJP) जयंत मंडल के नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा है। दरअसल, बीजेपी (BJP) के प्रदेश नेतृत्व द्वारा सिंगरौली जिले के 3 मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है और इसमें जयंत मंडल के अध्यक्ष (वर्तमान नगर निगम अध्यक्ष) देवेश पांडेय को हटाकर उनकी जगह नया मंडल अध्यक्ष संदीप झा को बना दिया गया है। जिससे अब यहाँ दो गुट हो गए।
जानिए, कितनो ने दिया इस्तीफा?
जयंत मंडल के नए अध्यक्ष की नियुक्ति से देवेश पांडेय के समर्थन वाले खेमे के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नाराज़ हो गए हैं और इस निर्णय को गलत बता कर नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में लगभग आधे से अधिक ने शुक्रवार की रात को ही अपने-अपने पद से इस्तीफा देना शुरू कर दिया है।
नियुक्ति के दिनांक पर उठ रहे सवाल
वहीं, भाजपाइयों के बीच चल रहे आपसी घमासान में एक पहलू पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल ये है कि तीनों मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश आया तो 10 मार्च को है, लेकिन इसमें जारी होने की तिथि 15 फरवरी 2023 है। यानि, ये नियुक्ति पत्र 20 दिन बाद सामने लाया गया। जिससे इस पर भी सवाल उठना लाजमी है।
ये भी पढ़िए-
बड़ी खबर: कोरोना की तरह फ़ैल रहा इन्फ्लुएंजा, ICMR ने जारी की एडवाइजरी