FollowUp News: Singrauli में डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक के इंतजार में पथरा गई आँखें!

By
On:
Follow Us

सिंगरौली (Singrauli) जिले के सरई क्षेत्र अंतर्गत डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) का आवंटन इस बार हालही में महावीर कोल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। जिससे ऐसे लोगों को फिर से एक उम्मीद की किरण दिखी है कि चलो देर-सवेर ही सही, ये कोल ब्लॉक (Coal Block) चालू तो होगा और इससे उनकी भूमियों का अधिग्रहण भी शुरू होगा। जिसका हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है।

लोगों का ये इंतज़ार कोई आज का नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से लोग इस डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) के शुरू होने की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं और कइयों की तो आंखे भी पथरा गई। क्योंकि ये डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) पिछले 2 बार आवंटन के बाद भी इसका संचालन गर्दिश में पड़ गया था।

डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) के गाँव

डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) एरिया के अंतर्गत आने वाले संभावित नामों में ग्राम भैसा बूड़ा, डोंगरी, डिग्वाह व बजोडी बताए जा रहे हैं। हालांकि, कोल ब्लॉक (Coal Block) के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होने पर ये भी क्लियर हो जाएगा।

जानिए, किनकी नज़रे इन्हें भी अब डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) पर?

 

सूत्र बताते हैं कि डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) वाले एरिया में जो करीब 4-5 गाँव शामिल हैं, उन गांवों में वहाँ के ग्रामीणों के अलावा भी बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी जमीनें खरीद रखी थीं, इसमें सैकडों की तादात तो परिक्षेत्र के नेता, बिजनेसमैन, अधिकारी शामिल हैं। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि कई अधिकारी जो कई साल पहले जिले से बाहर जा चुके हैं वो भी वर्षो पहले डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) के संभावित गांव में जमीन खरीदे थे। सूत्र बताते हैं कि कई नेता व बिजनेसमैन जो सिंगरौली के तो नहीं हैं लेकिन फ्यूचर इंवेसमेन्ट के नाम पर ये लोग भी डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) के संभावित गावों में कई एकड़ जमीन खरीदे थे। ऐसे में अब इस सभी में भी डोंगरी ताल-II कोल ब्लॉक (Coal Block) के नवीन आवंटन से नई उम्मीद जगी है।

 

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli की डोंगरी ताल-II समेत कुल 29 कोल माइंस आवंटित, पढ़िए पूरी खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News