MP News: क्राइम कंट्रोल करने MP पुलिस ने बनाये हैं 16 रेंज, खबर में जानिए विस्तार से

By
On:
Follow Us

MP News: MP पुलिस (Police) ने प्रदेश के 52 जिलों को 16 रेंज में विभाजित कर रखा है। जिससे पुलिस (Police) विभाग काफी बड़े एरिया में फैले प्रदेश के जिलों में अपराधो पर नियंत्रण रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के काम-काज आसानी से कर सकें।

हालांकि, कुछ दिन पहले ही CM शिवराज ने रीवा (Rewa) जिले के मऊगंज (Mauganj) को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। जिससे इसे मिलाकर मध्यप्रदेश मे वर्तमान में कुल 53 जिले और 10 संभाग हो गए हैं और 4 अन्य जिले प्रस्तावित भी हैं। ये जानकारी विकिपीडिया से सामने आई है।

MP का कौन सा जिला किस रेंज में, जानिए

  • बालाघाट रेंज में जिला बालाघाट और मंडला।
  • भोपाल रेंज में जिला भोपाल का नगर व देहात और जिला राजगढ़, सीहोर व विदिशा।
  • चंबल रेंज में जिला भिंड, दतिया, मुरैना और श्योपुर।
  • ग्वालियर रेंज में जिला गुना, ग्वालियर, शिवपुरी और अशोकनगर।
  • होशंगाबाद रेंज में जिला होशंगाबाद, हरदा, बैतूल और रायसेन।
  • इंदौर रेंज में जिला धार, झाबुआ, अलीराजपुर और इंदौर जिले का नगर व देहात।
  • खरगोन रेंज में जिला बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर।
  • छिंदवाड़ा रेंज में जिला छिंदवाड़ा नरसिंहपुर और सिवनी।
  • जबलपुर रेंज में जिला जबलपुर और कटनी।
  • रेल रेंज में जीआरपी इंदौर, जीआरपी जबलपुर और जीआरपी भोपाल।
  • रीवा रेंज में जिला रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली।
  • छतरपुर रेंज में जिला छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
  • सागर रेंज में जिला दमोह और सागर।
  • शहडोल रेंज में जिला शहडोल, डिंडोरी, उमरिया और अनूपपुर।
  • रतलाम रेंज में जिला रतलाम, मंदसौर और नीमच।
  • उज्जैन रेंज में जिला उज्जैन शाजापुर देवास और आगर मालवा।

 

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli News: मिनी रत्न NCL ने सिंगरौली पुलिस के मोरवा थाने को बड़ी सौगात, जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment