Mauganj News: मशाल जुलूस निकाल कांग्रेसियों ने किया हल्लाबोल, पुतला भी फूंका

By
On:
Follow Us

Mauganj News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में देशभर में चल रहे विरोध से मऊगंज (Mauganj) भी अछूता नहीं है। नया जिला बनने जा रहे मऊगंज (Mauganj) के कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा के विरोध में शनिवार को जमकर हल्लाबोल किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक मऊगंज (Mauganj) सुखेन्द्र सिंह “बन्ना” के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शनिवार को मऊगंज (Mauganj) में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस शाम करीब 5 बजे मऊगंज (Mauganj) कॉलेज के समीप से शुरू हुआ।

जुलूस निकाल किया पुतला दहन भी

मऊगंज में (Mauganj) मशाल जुलूस में कांग्रेसियों की बड़ी भीड़ मौके पर एकत्र रही और फिर ये मशाल जुलूस मऊगंज (Mauganj) के बाजार एरिया में निकाला गया। इस दौरान सभी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी करते रहे। इसके बाद भाजपा सरकार का पुतला दहन भी किया गया। ये विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में सुखेंद सिंह ‘बन्ना’ निर्देशानुसार और रीवा युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

भाजपा की करतूतों पर बोलना बंद नहीं करेंगे: बन्ना

मौके पर पूर्व विधायक मऊगंज (Mauganj) सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कराकर भाजपाई सोच रहे हैं कि उन्होंने राहुल गांधी को चुप करा दिया है, लेकिन यह उनकी गलतफहमी है, क्योंकि राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि वह इसके बाद भी भाजपा की करतूतों पर बोलना बंद नहीं करेंगे। इसके अलावा देशभर के हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता भी और जनता भी उनकी आवाज बनकर भाजपा की करतूतों का हल्लाबोल करेंगे। इसलिए कायदे से भाजपाई अब सतर्क हो जाये, क्योंकि अब उनकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

 

ये भी पढ़िए-

Mauganj News: राहुल गांधी भारतवासियों की आवाज- युवा नेता गौरव सिंह

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV