MP News: प्रदेशभर में बनाये जाएंगे 730 पी.एम. श्री स्कूल; खबर में पढ़िए अधिक जानकारी

By
Last updated:
Follow Us

MP News: प्रदेशभर में बनाये जाएंगे 730 पी.एम. श्री स्कूलों की स्थापना की जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश में 730 पी.एम. श्री स्कूलों की स्थापना का अनुसमर्थन किया।

प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में अधिकतम 2 स्कूल (313 विकासखण्डों में 626) और 52 जिलों के नगरीय निकायों में 104 स्कूल, इस तरह अधिकतम 730 स्कूलों को पी.एम. श्री स्कूल के रूप चिन्हित किया जाएगा। मप्र जनसंपर्क द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चिन्हित स्कूलों में से एक प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा पहली से आठवीं) एवं एक विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिये संचालित होगा।

MP News: केंद्र व राज्य वहन करेंगे खर्च

पी.एम. श्री स्कूल की लागत 60:40 के अनुपात में केन्द्र और राज्य द्वारा वहन की जाएगी। सभी 730 पी.एम. श्री स्कूलों पर प्रतिवर्ष 277 करोड़ 40 लाख रूपए का व्यय भार आयेगा, जिसमें से राज्यांश 110 करोड़ 96 लाख रूपए प्रतिवर्ष होगा।

MP News: 5 साल में खर्च होंगे 554 करोड़ 80 लाख रूपए

यह परियोजना 5 वर्ष की है और इस अवधि में 554 करोड़ 80 लाख रूपए का व्यय भार राज्य सरकार पर आएगा। योजना के 5 वर्ष बाद इसका संचालन पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

MP News: पी.एम. श्री स्कूल होंगे उदाहरण जैसे

उल्लेखनीय है कि पी.एम. श्री स्कूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के समग्र रूप से अनुपालन के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, समानता एवं शिक्षा सुविधा की पहुँच का समावेश किया जायेगा। ये स्कूल अन्य विद्यालयों के लिये उदाहरण के रूप में प्रस्तुत होंगे।

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: कोविड-19 से अलर्ट मोड पर आई सरकार, सभी जिलों में ये तैयारी का निर्देश; जानिए तयारी के बारे में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV