MP News: महाराज देवकीनंदन ठाकुर के बयान का मुख्यमंत्री शिवराज ने किया समर्थन; जानिए क्या है मामला?

By
Last updated:
Follow Us

MP News: महाराज देवकीनंदन ठाकुर जी के समर्थन में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आ गए हैं। उन्होंने आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा, युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

साथ ही नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ये बात शनिवार को देवकीनंदन ठाकुर जी के प्रवचन कार्यक्रम बात कही।

MP News: जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महाराज जी भागवत कथा कह रहे हैं। मैं आजकल लाड़ली बहना कथा कह रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से महाराज जी का स्वागत किया। इसके पूर्व महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व की भूमि है।

MP News: मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दशहरा मैदान, तात्या टोपे नगर पहुँच कर महाराज देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन सुने और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राम दरबार भेंट कर सम्मानित किया।

MP News: ये रहे उपस्थित

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद वी.डी. शर्मा, हितानन्द शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

 

ये भी पढ़िए-

MP News: प्रदेश जल्द शुरू होने वाले हैं ग्रीष्मकालीन खेल; जानिए कब से?

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV