Rewa का लाल-गलवान का हीरो: शहीद लांस नायक दीपक सिंह का सपना पूरा कर पत्नी रेखा बनीं लेफ्टिनेंट

By
On:
Follow Us

Rewa का लाल-गलवान का हीरो: रीवा (Rewa) के जिस लाल लांस नायक दीपक सिंह ने गलवान की घाटी में 15 जून 2020 को दुश्मनों से लड़ते-लड़ते अपनी जान न्योछावर कर दी थी, रीवा (Rewa) के उस लाल को दुनिया गलवान का हीरो के नाम से जानती है। शनिवार, 29 अप्रैल को शाहिद लांस नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने अपने पति का सपना पूरा कर दिया है।

दरअसल, रेखा सिंह अपने पति शाहिद लांस नायक दीपक सिंह के सपने के अनुसार, लेफ्टिनेंट बन गईं हैं। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में लेफ्टिनेंट प्री कमीशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। लेफ्टिनेंट रेखा सिंह के कंधे पर स्टार ससुर और जेठ प्रकाश सिंह सहित माता व पिता ने लगाया है।

Rewa का लाल-गलवान का हीरो: शाहिद लांस नायक दीपक सिंह के जज्बे को सलाम

वकाई में शाहिद लांस नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने पति का सपना पूरा की हैं बल्कि देश की अन्य महिलाओं के लिए वह एक मिशाल भी बन गईं हैं, जो उनके परिवार समेत पूरे रीवा क्षेत्र के लिए भी गौरवपूर्ण है। क्योंकि शाहिद लांस नायक दीपक सिंह अब भले इस दुनिया मे नहीं हैं लेकिन उनके सपने के सहारे उनकी देशभक्ति का जज्बा तो है, जो उनकी पत्नी को लेफ्टिनेंट बनने के मुकाम तक पहुंचाया, ताकि वह भी देश की सेवा कर सकें और देश के लिए दुश्मनों से लड़ सकें।

Rewa का लाल-गलवान का हीरो: शिक्षक पद की नौकरी छोड़कर ज्वाइन की इंडियन आर्मी

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट रेखा सिंह के पति गलवान घाटी के हीरो रहे है। कहते है कि शहीद दीपक सिंह का सपना था कि कि पत्नी देश की सेवा करे। ऐसे में शिक्षक पद की नौकरी छोड़कर पत्नी भी इंडियन आर्मी का हिस्सा बन गई है। अब सेना में शामिल होकर दुस्मनों से बदला लेगी।

Rewa का लाल-गलवान का हीरो: शाहिद पति के लिए पत्नी को मिल चुका है वीर चक्र

24 नवंबर 2021 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया था। शहीद के पिता गजराज सिंह और भाई प्रकाश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनका सम्मान भी राष्ट्रपति की ओर से किया गया था। उस दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद के परिजन के साथ डिनर भी किया था। साथ ही तत्कालीन CDS स्वर्गीय विपिन रावत भी शहीदों की याद में टी-पार्टी में सभी से मिले थे।

Rewa का लाल-गलवान का हीरो: गलवान घाटी का हीरो शादी के 8 माह बाद हुआ था शाहिद

लेफ्टिनेंट रेखा सिंह के पति दीपक सिंह जून, 2020 में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए थे। मौत से आठ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद वे अपनी पत्नी से केवल एक बार मिल सके थे।

 

ये भी पढ़िए-

India में पहली बार: जलस्रोतों की हुई गणना; जानिए देश के जलस्त्रोतो की रोचक जानकारियां

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News