Singrauli News: स्कूली छात्राओं को फाउंडेशन की महिलाओं ने सिखाये आत्म सुरक्षा के गुर; पढ़िए खबर

By
—
On:
Follow Us

Singrauli News: नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन के नेतृत्व में जिले में लगातार महिला आत्म सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में फाउंडेशन के द्वारा जिले के सरसवा लाल टोला वार्ड नम्बर 13 क्षेत्र स्थित एम्बीशन पब्लिक स्कूल में महिला आत्म सुरक्षा जागरूकता अभियान का पांचवां कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Singrauli News: राष्ट्रीय अध्यक्षा के दिशा-निर्देशन में आयोजित हो रहे कार्यक्रम

जिले में ये अभियान नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉक्टर नूपुर धमीजा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। जिले में नारी शक्ति की जिला अध्यक्षा किरन सिंह के मार्गदर्शन में ये सभी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस 6वे जागरूकता कार्यक्रम का संचालन नारी शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह के द्वारा किया गया।

Singrauli News: बालिकाओं को दी गई कई अहम जानकारियां

कार्यक्रम दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य संध्या सिंह के द्वारा बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य कविता सिंह के द्वारा बालिकाओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गई।कार्यकारिणी सदस्य निधि कौशल के द्वारा बालिकाओं को गलत लोगों को कैसे पहचाना जाए इसके बारे में जानकारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य जयमाला सिंह के द्वारा बालिकाओं को किसी अनजान व्यक्तियों के द्वारा कोई भी चीज दिए जाने पर उसे नहीं लेने की जानकारी बालिकाओं को दी गई जिससे बालिका अपने आप को सुरक्षित रख सकें।

Singrauli News: प्राचार्य ने जताया आभार

चरनजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योति विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार विश्वकर्मा ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन जिला सिंगरौली टीम का आभार व्यक्त किया। इस ज्योति विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा जी, नारी शक्ति सिंगरौली की जिला अध्यक्ष किरन सिंह, जयमाला सिंह, निधि कौशल, संध्या सिंह, मीरा सिंह, कविता सिंह ,विपिन सिंह, नागेंद्र मल्ल, प्रेम मिश्रा एवं लाइजनिंग ऑफिसर विनोद सिंह मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: लाड़ली लक्ष्मी बेटियों के लिए 9 से 15 मई तक प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान; जानिए इसके बारे में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News