Rvnl News: रेल मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड (Rvnl) को नवरत्न कंपनी का दर्जा हासिल हो गया है।
आरवीएनएल (Rvnl) को 24 जनवरी, 2003 को पीएसयू के रूप में निगमित किया गया था, जिसका उद्देश्य फास्ट ट्रैक आधार पर रेलवे के बुनियादी ढांचे की क्षमताओं के निर्माण और वृद्धि से संबंधित परियोजनाओं का कार्यान्वयन और एसपीवी परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजटीय संसाधनों को जुटाना था।
Rvnl News: जानिए, मिनी रत्न से नवरत्न का सफर
निदेशक मंडल की नियुक्ति के साथ 2005 में कंपनी का परिचालन शुरू हुआ था। कंपनी को सितंबर, 2013 में मिनी रत्न का दर्जा दिया गया था। कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी 3000 करोड़ रुपये है, जिसकी चुकता शेयर पूंजी 2085 करोड़ रुपये है।
Rvnl News: जानिए, Rvnl को क्या काम दिए गए हैं?
- पूर्ण परियोजना जीवन चक्र को कवर करने वाली परियोजना के विकास और कार्यों का निष्पादन करना।
- यदि आवश्यक हो, तो व्यक्तिगत कार्यों के लिए परियोजना केंद्रित एसपीवी बनाना।
- आरवीएनएल (Rvnl) द्वारा एक रेलवे परियोजना पूरी किए जाने पर, संबंधित क्षेत्रीय रेलवे इसका संचालन और रखरखाव करेगा।
- आरवीएनएल (Rvnl) को “नवरत्न” का दर्जा मिलने से उसके अधिकार, परिचालन स्वतंत्रता और वित्तीय स्वायत्तता में बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आरवीएनएल (Rvnl) की प्रगति को पर्याप्त प्रोत्साहन मिलेगा। यह विशेष रूप से इसलिए भी अहम है, क्योंकि आरवीएनएल रेलवे से परे और यहां तक कि विदेश स्थित परियोजनाओं में भी अपना विस्तार कर रही है।
Rvnl News: एक माह में शेयर्स में 55% से ज्यादा की उछाल
रेल विकास निगम लिमिटेड (Rvnl) के शेयरों में पिछले एक माह में लगभग 57% का उछाल देखने को मिला है। कंपनी के शेयर को लेकर 3 अप्रैल 2023 को स्थिति ये रही कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 75.39 रुपये के स्तर पर थे। सरकारी रेल कंपनी के शेयर 2 मई 2023 को बीएसई में 118.05 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में रेल विकास निगम (Rvnl) के शेयर करीब 30 पसेंट चढ़ गए हैं। पिछले एक साल में रेल कंपनी के शेयरों में 252 पर्सेट की तेजी देखने को मिली है।
ये भी पढ़िए-
CIL New Chairman: CIL के नए चेयरमैन चयनित, इनका मिनीरत्न NCL से भी नाता; जानिए कौन हैं ये