Miniratna NCL: OB कंपनी BGR के ठेका कर्मियों से भरी बस पलटी, 30 से अधिक घायल

By
On:
Follow Us

Miniratna NCL Hindi News: मिनीरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) में संचालित OB कंपनी BGR के ठेका कर्मियों से भरी बस क्रमांक यूपी 64 टी 7398 अनियंत्रित होकर पलटी गई। ये हादसा सोमवार को मिनीरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) बीना परियोजना की खदान में हुआ।

हादसा इतना खतरनाक था कि बस बेलगाम होकर ऐसे पलटी की उसके चारों चक्के ऊपर हो गए। इस हादसे दौरान बस ने 30 अधिक लोगो के बैठे होने की बात सामने आ रही है। जिसमें 30 से अधिक घायल होने की सूचना है।

Miniratna NCL Hindi News: 22 घायल नेहरू में कई गए भर्ती

सभी घायलों को पहले नज़दीकी बिना असप्ताल ले जाया गया और फिर वहां से 22, जो कि गंभीर रूप से घायल थे उनको नेहरू अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। इसमें जिनकी हालत में सुधार दूसरे दिन दिखेगा तो उनकी छुट्टी भी कर दी जाएगी और बाकियों का इलाज चलेगा

Miniratna NCL Hindi News: कहाँ, कब, कैसे हुआ ये हादसा?

बताया जा रहा कि ये हादसा वन देवी के पास बीना खदान एरिया में दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। हादसे का करना तो अभी स्पष्ट नहीं लेकिन बस की स्टेयरिंग फेल होने की बात कही जा रही है।

Miniratna NCL Hindi News: BGR पर आरोप

वही ये आरोप भी सामने आ रहे हैं कि BGR के जिम्मेदारों के द्वारा शिफ्ट बसों के इंतजाम में देरी व लापरवाही की जाती है और इस बस में भी ओवरलोड कर्मी बैठाए गए थे।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli Breaking: आम के पेड़ पर चढ़ी महिला को लगा करेंट, हुई मौत; जानिए घटना के बारे में

 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV