Sidhi News: कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों हेतु वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी का आयोजन 16 जून को

By
On:
Follow Us

Sidhi News: भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिले के शासकीय एवं नगरपालिका के स्कूलों के कक्षा 8वीं से 10वीं तक के अध्ययनरत छात्रों को वित्तीय शिक्षा की अवधारणाओं के बारे में जागरूकता हेतु अखिल भारतीय स्तर पर वित्तीय शिक्षा क्विज आयोजित की जा रही है।

प्रत्येक विकास खण्ड के उत्कृष्ट विद्यालय में 16 जून को एवं जिला स्तर में 05 जुलाई को जिला उत्कृष्ट विद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। विकास खण्ड स्तर पर प्रतियोगिता बहु उत्तरीय प्रकार की लिखित में होगी जिसमें वित्तीय साक्षरता तथा बैंक एवं अर्थव्यवस्था से वर्तमान में सम्बंधित विषयों पर 20-25 प्रश्न पूछे जायेंगे।

Sidhi News: जिला स्तर पर वित्तीय साक्षरता तथा बैंक एवं अर्थव्यवस्था से प्रश्न पूछे जायेगे

विकास खण्ड स्तर में स्कूलों के दो-दो विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। प्रत्येक विकास खण्ड स्तर से विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी। जिला स्तर पर वित्तीय साक्षरता तथा बैंक एवं अर्थव्यवस्था से वर्तमान में सम्बिंधित विषयों के साथ-साथ राज्य से सम्बंधित समसामयिक विषयों पर भी प्रश्न पूछे जायेगे।

Sidhi News: 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वालो को राशि प्रदान की जायेगी

05 किलोमीटर के दायरे में 50 रूपये, 10 किलोमीटर के लिये 75 रूपये एवं 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले विद्यालयों हेतु 100 रूपये प्रति छात्र एवं शिक्षकों को राशि प्रदान की जायेगी। राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता हेतु आवास एवं वास्तविक व्यय व्यवस्था भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी जिला सीधी ने सभी प्राचार्यों को ब्लाक स्तर पर विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से शामिल कराने का निर्देश जारी किया है।

 

 

ये भी पढ़िए –

Road Accident News: सीधी में एक भीषण सड़क हादसा, 7 की हुई दर्दनाक मौत व कई घायल

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News