Up news: उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य; जानिए 

By
On:
Follow Us

Up news: उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ सबका साथ-सबका विकास।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अब समय उत्तर प्रदेश का है अपने पोटेंशियल का पूरा लाभ उठाते हुए उत्तर प्रदेश देश के बहुआयामी विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की क्षमता के अनुरूप सेक्टरवार अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति तय करते हुए इस बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 05 वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गयी है। वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ सबका साथ-सबका विकास की नीति का मानक बनेगा।

Up news: मिशन वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाना हमारा मिशन है। अधिकारी इसके लिए कोर सेक्टर्स पर फोकस करें। कृषि, विनिर्माण, धार्मिक पर्यटन और आई०टी० एण्ड आई०टी०ई०एस० हमारे कोर सेक्टर्स हैं। इसके अलावा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा, खाद्य प्रसंस्करण, एम०एस०एम०ई० आदि सेक्टर्स पर भी विशेष फोकस करने की आवश्यकता है।

Up news: मुख्यमंत्री ने कहा बढ़ता हुआ यू.पी

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए तेजी से आगे बढ़ना होगा। व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग करना होगा। किसी भी प्रकार की पेंडेंसी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश में एम०एस०एम०ई० की 96 लाख यूनिट्स का बेस है। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए एम०एस०एम०ई० सेक्टर में बड़े स्तर पर योजना बनाने की आवश्यकता है।

Up news: निर्माण कार्य कृषि के योग्य भूमि पर न हो

मुख्यमंत्री ने निर्माण सेक्टर की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश में 54 लाख आवास गरीबों के लिए निर्मित कराए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन की तर्ज पर ही प्रत्येक प्रकार के निर्माण कार्यों का रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। इसके लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए। शहर और गांवों में होने वाले हर निर्माण कार्य का डेटा हमारे पास होना चाहिए। इस व्यवस्था के साथ पंजीकृत होने वाले निर्माण कार्यों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जाए। रजिस्टर्ड निर्माण कार्यों के दौरान या बाद में अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसके लिए बीमा की व्यवस्था की जाए। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रत्येक निर्माण का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी निर्माण कार्य बंजर और अनुपजाऊ भूमि पर ही होना चाहिए। निर्माण कार्य कृषि योग्य भूमि पर न होने पाए।

Up news: कोविड कालखण्ड के बाद जो कार्य पुनः शुरू किए गए

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां जिलों की जी०डी०पी० को जारी करने का कार्य हुआ है। कोविड कालखण्ड में यह कार्य रुका, जिसे पुनः शुरू कराया जाए। सभी जनपदों के विभिन्न संसाधनों से होने वाले आय-व्यय के डेटा के साथ जिलों के जी०डी०पी० को प्रकाशित कराया जाए। यह डेटा विभिन्न विश्वविद्यालय को भी स्टडी के लिए भेजा जाए।

 

 

ये भी पढ़िए –

UP News: UP में बिजली चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने की अनूठी पहल; खबर में जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV