sawan news: सावन में किन चीजों का दान करना चाहिए?; जानिए

By
On:
Follow Us

sawan news: सावन (sawan) का पावन माह नाथो के नाथ भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस पावन (sawan) माह के दौरान दान करने की भी विशेष मान्यता है कि दान करने से भोलेनाथ की कृपा मिलती है। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं कि सावन (sawan) माह में क्या दान करना चाहिए?

भगवान शिव (Lord Shiva), भोलेनाथ (Bholenath), शम्भू (Shambhu) जैसे अनेक मोक्षकारी नामों से जाने जाते है नाथो के नाथ भोलेनाथ। कहा जाता है इनका नाम मात्र लेने से बड़ी-बड़ी समस्याएं छू मंतर हो जाती हैं और खासकर सावन (sawan) माह में तो ये अपने भक्तो पर विशेष कृपा करते हैं। ऐसे में इस पावन माह दौरान दान करने को भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने का सुगम मार्गो में से एक माना जाता है।

sawan news: सावन में किन चीजों का दान करना चाहिए?; जानिए

जानकारों की माने तो मान्यता है कि श्रावण में 7 चीजों का दान करने से पूरे माह की पूजा का फल मिल जाता है। शास्त्रों के अनुसार सावन में चांदी का दान करने से कालसर्प दोष से राहत मिलती है। चांदी की वस्तु दान करने से सफलता के मार्ग खुलते हैं। इसी प्रकार से अन्य कई सामग्रियां हैं जिन्हे सावन माह में दान करने का चलन है।

सावन में कर सकते हैं इन चीजों का दान

सावन (sawan) के दिनों में जरूरतमंद लोगों को अनाज, धन, जूते-चप्पल और कपड़ों का दान करना चाहिए। अभी बारिश का समय है तो इन दिनों में छाते का दान भी कर सकते हैं। किसी मंदिर में शिव जी से जुड़ी चीजें जैसे चंदन, अबीर, गुलाल, हार-फूल, बिल्व पत्र, दूध, दही, घी, जनेऊ आदि का दान कर सकते हैं।

सावन के सोमवार को क्या दान करना चाहिए?

मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सावन (sawan) सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर बच्चों और गरीबों में अन्न, फल, सफेद मिठाई या पैसों का दान कर सकते हैं। इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

दान कब नहीं करना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के बाद कभी भी किसी भी व्यक्ति को धन का दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि शाम के समय मां लक्ष्मी का आगमन होता है। शाम के समय धन दान करने से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं. इसके कारण घर में दरिद्रता आने लगती है और धन संपत्ति की कमी होने लगती है।

ये भी पढ़िए-

Sawan-2023 News: शिव के सबसे प्रिय मास सावन में इस बार क्या है खास; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel
Minimalist Tricolour_page-0001
Copy of Minimalist _page-0001
Copy of Copy of Minimalist Tricolour _page-0001

Leave a Comment

Live TV