Bollywood News: शाहरुख खान को लगी चोट; जानिए खबर

By
—
On:
Follow Us

Bollywood News: शाहरुख खान (ShahRukh Khan) को अमेरिका (America) में शूटिंग के दौरान चोट लगने की जानकारी सामने आई है। चोट की नाक पर लगी है और इसके लिए शाहरुख (Shahrukh) को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी।

शाहरुख खान पिछले कुछ दिनों से अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। और कहा जा रहा है कि शूटिंग के दौरान शाहरुख का एक्सीडेंट हो गया. शूटिंग के दौरान शाहरुख की नाक में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें जल्दबाजी में नाक की सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि शाहरुख खान अब भारत वापस आ गए हैं और अब ठीक हैं।

अमेरिका में शूटिंग के दौरान शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की नाक में लगी चोट ; शाहरुख को एक छोटी सी सर्जरी करवानी पड़ेगी। शाहरुख जवान फ़िल्म में एक्शन अवतार में आएँगे नज़र।

शाहरुख को चोट की कारण सर्जरी करानी होगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख लॉस एंजेलिस में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक पर चोट लग गई। उन्हें रक्तस्राव होने लगा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी टीम को डॉक्टरों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव रोकने के लिए शाहरुख को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी। ऑपरेशन के बाद शाहरुख नाक पर पट्टी बांधे नजर आए। हालांकि, हादसे को लेकर शाहरुख या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

शाहरुख जवान फ़िल्म में एक्शन अवतार में आएँगे नज़र

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख शूटिंग के दौरान घायल हुए हों. वह पहले भी कई बार घायल हो चुके हैं। 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने और चेहरे पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें छोटी सर्जरी करानी पड़ी थी। 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म होने के बाद उनकी 8 सर्जरी हुईं। इसके अलावा 2009 में उनके बाएं कंधे में चोट लगने के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही जवान में एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। अटली कुमार द्वारा निर्देशित, जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़िए –

Bollywood News: सनी लियोनी की फ़िल्म कैनेडी; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News