A man used to do this with his daughter-in-law in Indore

By
—
On:
Follow Us

इंदौर: MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ग्राम जामली में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे और बेटी को गिरफ्तार किया है। आपसी विवाद में दोनों ने मिलकर अपने पिता और चाची को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : Ratan Thiyam Passes Away: मशहूर कलाकार का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अस्पताल में ली अंतिम सांस

दरअसल महू के थाना बड़गोंदा इलाके में डायल 100 पर सूचना मिली थी कि ग्राम जामली में महिला सावित्री और पुरुष ओंकार की मौत हुई है। जांच करने पर यह पाया गया था कि ओंकार और सावित्री दोनों रिश्ते में जेठ और बहु है और दोनों के पति और पत्नी का देहांत हो चुका है। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी। दोनों एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर साथ में शराब भी पीते हैं। यह बात मृतक ओंकार के पुत्र संतोष और पुत्री रेखा को पसंद नहीं थी। कल भी दोनों के द्वारा घर पर शराब पी थी और आपस में विवाद किया जा रहा था, जिसे लेकर संतोष और रेखा ने मना किया था।

Read More : Singrauli News: इस हाल में घर पहुंचा पति… पत्नी ने सरेआम की चप्पलों से पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, वजह जानकर चौंक जाएंगे

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और संतोष और रेखा ने जेठ और बहू के साथ जमकर मारपीट की। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि दोनों मृतकों की चोट लगने से मृत्यु हुई है। पुलिस ने मृतक के ही लड़के संतोष और लड़की रेखा के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News