Accident News: सीधी और सिंगरौली में बेलगाम बोलेरो का कहर, सीधी में 3 की मौत; जानिए

By
On:
Follow Us

Accident News: रविवार की देर शाम सीधी (sidhi) और सिंगरौली (Singrauli) जिले में बेलगाम बोलेरो के कहर बरपाने के दो (accidents) हादसे सामने आए हैं। जिसमें सीधी (sidhi) में तो बोलरो ने तीन को कुचलकर मौत के घाट ही उतार दिया और 2 गंभीर हो गए। जबकि सिंगरौली (Singrauli) हादसे (accidents) में कोई गंभीर रूप से हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन कई लोगो को मामूली चोटे लगने की सूचना है।

दरअसल, सीधी (sidhi) में रात करीब 8 बजे के दरमियान जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर की दूर ग्राम छुही में सीधी (sidhi)-शहडोल मेन रोड पर ये हादसा (accidents) हुआ। जहां सीधी (sidhi) की ओर से आ रही बोलोरो क्रमांक MP 53 C 0810 मझौली की तरफ जा रही थी। जो तिलवारी गांव के गंजरी तिराहा पर बेकाबू हो गई। उसने दो बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। बोलेरो दोनों को कुचलकर आगे निकल गई। यहां के करीब 200 मीटर दूर अपने घर के पास पैदल जा रहे मां-बेटी को टक्कर मार दी। यहां से 300 मीटर आगे जाने के बाद बोलेरो पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

सीधी (sidhi) के इस हादसे  (accidents) में बाइक सवार रामकृपाल कुशवाहा (50) और मां-बेटी मुन्नी सिंह (45) और आरती सिंह (25) की मौत हो गई। घायलों में बाइक सवार मनोज गुप्ता (40) और कार सवार रामनरेश (15) पिता झुरई बैगा शामिल बताए जा रहे हैं।

वहीं, सीधी (sidhi) जिले की ही तरह सिंगरौली (Singrauli) के भी जिला मुख्यालय Waidhan क्षेत्र में भी देर शाम करीब 8-9 बजे के दरमियान ही बेलगाम बोलेरो द्वारा हादसे (accidents) को अंजाम देने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शारदा होटल के सामने तिराहे पर एक बेलगाम बोलेरों ने वहां सड़क किनारे चाट, फुल्की आदि खा रहे लोगों को ठोकर मारी। इसके बाद भागने के चक्कर में बोलेरो रास्ते में अन्य लोगों को भी टक्कर मारते भाग निकली। इस हादसे (accidents) में सभी लोगों की जान बाल बाल बच गई और हल्की चोटे आने की सूचना है।

ये भी पढ़िए-

Singrauli Breaking: सिंगरौली जिले में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News