Assam Assembly Elections: आखिरी दिन 67 ने नाम वापस लिया, CM Himanta समेत 722 दिग्गजों में अब सीधी टक्कर

By
On:
Follow Us


असम विधानसभा चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन 67 लोगों के नाम वापस लेने के बाद अब कुल 722 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के मोहम्मद अमीनुल इस्लाम (मनकाचर सीट) का नाम शामिल है जिन्होंने हाल ही में एआईयूडीएफ से इस्तीफा दिया था।
ऑटोनामस स्टेट डीमांड कमेटी (एएसडीसी) के चार सदस्य और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एक नेता ने भी नामांकन वापस ले लिया है।

इसके अलावा नामांकन वापस लेने वाले सभी उम्मीदवार निर्दलीय हैं।
चुनाव मैदान में मौजूद प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई, कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष देबब्रता सैकिया, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत डाइमरी और कई मंत्री शामिल हैं।
कुल 815 उम्मीदवारों ने 126 निर्वाचन क्षेत्रों में 1,389 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच के बाद 789 उम्मीदवार योग्य पाए गए। चुनाव नौ अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News