Bihar Film Policy से कलाकारों को Rojgar, मंत्री बोले- 4 करोड़ तक की Subsidy

By
On:
Follow Us


पटना। आज कला एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, कला एवं संस्कृति के संवर्धन तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह को उनकी हाल ही में मोतिहारी में पूर्ण हुई हिन्दी फिल्म सरकारी मीडियम के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा राज्य में फिल्म उद्योग के विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
 

इसे भी पढ़ें: Bihar: मंत्री नीतीश मिश्रा का अधिकारियों को कड़ा संदेश: भ्रष्टाचार-लापरवाही पर चलेगी Zero Tolerance policy, गिरेगी गाज!

माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 के तहत बिहार में फिल्म की शूटिंग करने पर निर्माता को 4 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया। इसके अलावा, फिल्म में बिहार के कलाकारों को काम देने पर उन्हें भुगतान की गई राशि का 50 फीसदी अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है, जिससे बिहार के कलाकारों को राज्य में ही काम मिल रहा है।
डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि फिल्म नीति का निर्माण विभिन्न राज्यों की फिल्म नीतियों का अध्ययन करने के बाद फिल्म निर्माताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। साथ ही, बिहार में शूटिंग होने वाली फिल्मों के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से उनका फीडबैक लिया जा रहा है और उसके अनुसार कार्ययोजना बनाई जा रही है, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि बिहार में अबतक 50 से अधिक फिल्मों की शूटिंग की अनुमति दी गई है, जिनमें से ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस दौरान किसी फिल्म निर्माता को कोई दिक्कत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को शूटिंग परमिशन के लिए अलग-अलग विभागों में आवेदन की आवश्यकता नहीं है। निर्माता, फिल्म निगम के माध्यम से ऑनलाइन शूटिंग परमिशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं की सुविधा के लिए बिहार के स्थानीय कलाकारों और वेंडर का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। बिहार का कोई भी कलाकार या वेंडर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की साइट https://film.bihar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने बिहार में फिल्म नीति लागू करने के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल से राज्य में फिल्म उद्योग के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से बिहार के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय भाषाओं के साथ ही हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में बिहार की कहानियों को बड़े परदे पर दिखाया जाय। उन्होंने कहा कि हिन्दी फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग की अनुमति प्राप्त करने से लेकर फिल्म की शूटिंग पूरी तक फिल्म निगम और स्थानीय प्रशासन का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ। 
श्री कुमार कन्हैया सिंह ने कहा कि वह कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ संपर्क में हैं और जल्द ही उनके साथ बिहार में अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में भी फिल्म अवार्ड शो आयोजित करने की जरूरत है, जिससे फिल्म निर्माताओं का फिल्म नीति के प्रति विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहारी होने के नाते वह अपने गृह राज्य के प्रति जिम्मेदारी समझते हैं और विकसित बिहार में हर संभव अपना योगदान देने को इच्छुक हैं। उन्होंने माननीय मंत्री से मुंबई में कार्यरत बिहार के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंसिंग करने का आग्रह किया। 
 

इसे भी पढ़ें: दबाव मत डालो, वो सिर्फ 15 का है…, Sourav Ganguly ने Vaibhav Sooryavanshi के लिए माँगा समय

हिन्दी फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग 17 अप्रैल से 1 मई तक पूर्वी चम्पारण जिले के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चन्द्रहिया, बीडी वर्ल्ड स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कुमार कन्हैया सिंह, डॉक्टर तीस्या श्री,  प्रिंस गुप्ता, आयुष पाण्डेय, कमल घिमेरे, रविकांत, गौतम गुलाल, सुकन्या पंडित आदि हैं। फिल्म के लेखक-निर्देशक राज सागर बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी हैं और पिछले एक दशक से मुंबई फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News