BJP के नक्शेकदम पर चल रही कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को देगी ट्रेनिंग | Congress is following the footsteps of BJP, will give training to workers

By
On:
Follow Us


प्रशिक्षण विभाग ने उठाई जिम्मेदारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी पार्टी के प्रशिक्षण विभाग ने उठाई है। संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश भर से प्रतिभावान श्रेष्ठ प्रशिक्षकों के एक दल का गठन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले के मुताबिक यह पहल संगठन को विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समय से सेवा देने वाले, अनुभवी, युवा, शिक्षित और संगठन हित मेंयोगदान देने वाले प्रशिक्षकों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें: Board Exams में स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से तय कर सकेंगे ‘तारीख’ और ‘सेंटर’

वाट्सऐप नंबर जारी

प्रशिक्षण में रुचि रखने वालों का कांग्रेस ब्योरा जुटा रही है। इसके लिए पार्टी ने वाट्सऐप नंबर 9993375005 जारी किया है। इच्छुक लोगों से 23 जून तक ब्योरा भेजने को कहा है। कामले ने भी सभी जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, प्रभारियों, विधायकों से आग्रह किया है कि वे इस जानकारी को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि योग्य व्यक्तियों को दल में स्थान मिल सके।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News