बुरहानपुर: Burhanpur Band News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आइए है। यहां शहर में लग रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में आज कांग्रेस ने बुरहानपुर बंद का आह्वान किया, और उसका असर भी पूरी तरह दिखाई दिया। कांग्रेस ने गांधीगिरी के अंदाज़ में दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर बंद कराने की अपील की, जिसे व्यापारियों ने स्वेच्छा से माना।
कांग्रेस के शहर बंद का दिखा असर
Burhanpur Band News: आपको बता दें कि, बुरहानपुर में कांग्रेस का स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध आज शहर बंद के रूप में देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीगिरी करते हुए दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर दुकानें बंद करने की अपील की। बाजार पूरी तरह बंद रहा। नाश्ते की दुकानों से लेकर मुख्य मार्केट तक सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को सुबह चाय-नाश्ते के लिए भी इधर-उधर भटकते देखा गया।
कांग्रेस नेताओं ने निकाली रैली
Burhanpur Band News: कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक, कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी, पूर्व विधायक हमीद काजी और कार्यकर्ताओं ने शहरभर में वाहन रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया। वहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से भी निगरानी की गई।











