Crime News: जौनपुर में पत्नी और बच्चों की हुई हत्या ; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Crime News: जौनपुर (Jaunpur) में हत्या व सुसाइड की एक वारदात सामने आई है। जिसमें एक व्यक्ति पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। सभी के शव एक ही कमरे में मिले हैं।

वारदात को लेकर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना मड़ियाहूं तहसील के जयरामपुर गांव की है। घर के बाहर पांचों लोगों के शव रखे गए। पुलिस के मुताबिक, यहां पर नागेश विश्वकर्मा का परिवार रहता है। सभी लोग खाना खाकर एक ही कमरे में सो रहे थे और सुबह 10 बजे तक घर से कोई बहार नहीं आया तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने नागेश के भाई को फोन कर बताया। भाई को उठाने के लिए बड़ा भाई नागेश के घर पर गया। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर उसने खिड़की से झांका तो पूरे मामले का पता चला। भाई ने देखा कि कमरे क अंदर नागेश का शव फंदे पर लटका है। साथ ही चाची और उनके तीन बच्चे बेड पर बेसुध हालत में पड़े हैं। भाई ने अन्य परिजनों को जानकारी दी। उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी के शव को बाहर निकाला। मौके पर एसपी जौनपुर अजय पाल मौजूद हैं।

जौनपुर में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की हत्या की और हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुद सुसाइड कर लिया। और सुबह हुई तो वो सब घर से बहार नहीं आय तो पड़ोसियों ने देखा और पुलिस को खबर किया।

अभी तक परिजनों ने कोई ठोस कारण नहीं मिला

घर के बाहर पांचों लोगों के शव रखे गए हैं। एसपी ने बताया कमरे के अंदर से नागेश की दो बेटियों निकिता और आयुषी और आदर्श का शव बरामद हुआ है। तीनों के शव बेड पर पड़े थे। थोड़ी दूरी पर पत्नी राधिका का भी शव पड़ा था। नागेश टेंट व्यवसायी था। अभी तक परिजनों ने कोई ठोस कारण नहीं बताया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

ये भी पढ़िए –

UP News: मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में होगी कृषि के भ्रस्टाचार पर रोक; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News