Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Crime News: छतरपुर (Chhatarpur) में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है।

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे छात्रा स्कूटी से कॉलेज से घर लौट रही थी। पांडे क्लीनिक के सामने बाइक सवार दो युवकों ने उसकी स्कूटी का पीछा किया। आगे जाकर उन्होंने स्कूटी रोक ली और छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध करने पर भी वे नहीं माने।इसके बाद छात्रा ने आत्मरक्षा में चप्पल से उन्हें पीटा। इस पर आरोपियों ने छात्रा का गला पकड़ लिया और थप्पड़ मारे। एक आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला करने का भी प्रयास किया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने अपनी मां के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आपको बता दें कि थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

 

 

 

यह भी पढ़ें-

MP News: किराना व्यापारी से हथियार के बल पर लूटे 2.75 लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार; जानिए खबर 

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News